उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, संजय खोखर जब सुबह खेत पर टहलने गए थे तभी उन गोलियों से हमला कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। इस घटना को लेकर स्थानीय और भाजपा से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रसाशन ने कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बताया जाता है कि हमलावरों ने पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को चार गोलियां मारी हैं। जब लोग खेत तक पहुंचे तो खेत में उनका शव खून से लथपथ मिला।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय खोखर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संजय खोखर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।” इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए।
यह कोई पहली दफा नहीं है जब बागपत में बदमाशों ने किसी नेता को निशाना बनाया हो। इससे पहले बागपत में जून में ही एक भाजपा नेता के बेटे की फायरिंग में मौत हो गई थी।
मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जवाबदेही भी तय की जाए: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय https://t.co/2OzjoRc2CM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2020
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि राज्य सरकार और प्रशासन दोनों इनके आगे बेबस नजर आ रहे हैं। राज्य में अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि वो घटना को कही भी अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है।