गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार की सुबह कोरोना वायरस (COVID-19) अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में आग लग जाने कम से कम पांच मरीजों की मौत हो गई है। बचाए गए अन्य मरीजों को अन्य कोरोना अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना के बाद से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
बताया जा रहा है कि यह आग सबसे पहले आईसीयू में लगी। इस अस्पताल में कुल 30 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि उदय शिवानंद हॉस्पिटल के ICU में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन मरीजों को घायल अवस्था में दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
Gujarat: Five people died after a fire broke out at Shivanand COVID Hospital in Rajkot, last night.
CM Vijay Rupani has ordered a probe into the incident. The cause of the fire is yet to be ascertained. pic.twitter.com/aRXrGrD3NQ
— ANI (@ANI) November 27, 2020
अग्निशमन दस्ते के अधिकारियों ने बताया कि 3 लोगों की आईसीयू में ही मौत हो गई है। उन्होंने बताया अब आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि, इससे पहले अगस्त महीने में अहमदाबाद में एक चार मंजिला हॉस्पिटल में आ लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी।