देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के स्पाइस मॉल में सोमवार दोपहर को भीषण आग लग गई। यह मॉल सेक्टर 25 ए में स्थित है। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। हालांकि, लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मॉल में आग फैलती देख सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इसके साथ ही सभी दुकानदारों को भी मॉल से बाहर जाने को कहा गया। मॉल में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीमें मॉल में सर्च कर रही हैं, ताकि कोई अंदर न रह जाए।
फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। अभी तक किसी अनहोनी की खबर नहीं है। अभी तक मॉल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि मॉल में आग दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर लगी थी। आग मॉल के उपरी हिस्से में लगी थी।
Fire at Spice Mall pic.twitter.com/cYXiaVKiol
— Shafaque Ibrahim (@shafaquealam) August 26, 2019
बता दें कि, इससे पहले पहले दिल्ली स्थित एम्स में 18 अगस्त को भीषण आग लग गई थी। आग से भारी नुकसान हुआ था। शाम 5 बजे लगी आग को रात 11 बजे काबू किया जा सका था।