DSSSB Stenographer Grade III Admit Card 2021 Released: DSSSB ने जारी किया स्टेनोग्राफर ग्रेड III का एडमिट कार्ड, dsssbonline.nic.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

DSSSB Stenographer Grade III Admit Card 2021 Released: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर DSSSB स्टेनोग्राफर ग्रेड III के स्किल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने DSSSB स्टेनोग्राफर ग्रेड III भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB Stenographer Grade III Admit Card 2021

बोर्ड (DSSSB) 09 फरवरी से 16 मार्च 2021 तक स्टेनोग्राफर ग्रेड- III स्किल टेस्ट आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

DSSSB स्टेनोग्राफर ग्रेड III एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद मुखपृष्ठ पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां “Generate/Print eAdmit Card” लिखा हो।
  • अपनी परीक्षा का चयन करें, उसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स और लॉगिन की दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसमें में दिए गए डिटेल्स को चेक कर लें।
  • आगे की उपयोग के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें व उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous articleमध्य प्रदेश की महिला ने BJP विधायक प्रताप लाल गमेती पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- शादी का झांसा देकर 3 साल से कर रहा था दुष्कर्म
Next articleAfter Rihanna’s tweet, UN body asks Indian government to respect human rights of protesting farmers