डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने, हिलेरी क्लिंटन को मिली हार

0
अमेरिका में चुनाव के नतीजों को लेकर लोगों का इंतज़ार खत्म हो गया जो परिणाम सामने आए है उनमें डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीतकर अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बन गए हैं। साथ ही हिलेरी को इन चुनावों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप को चुनाव में 276 वोट मिले हैं वहीं हिलेरी को 218 वोट मिले हैं। अब रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप आठ साल के लम्बें अंतराल बाद डेमोक्रेट्स के हाथ से व्हाइट हाउस को वापस हासिल करने में कामयाब हो गए हैं। अब ट्रंप अगले चार साल के लिए दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति की कमान संभालेंगे।
आपको बता दे कि पूर्व अनुमानों में चुनाव से पहले रायटर और आईपीएसओएस के राष्ट्रीय ट्रैकिंग पोल में हिलेरी क्लिंटन को ट्रंप पर बढ़त मिली हुई थी। पोल के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन के जीतने की संभावनाएं 90 फीसदी थीं लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने सभी को चैंकाते हुए एक्जिट पोलों के मुताबिक महत्वपूर्ण राज्यों फ्लोरिडा, उत्तरी कैरोलिना तथा ओहायो में जीत हासिल कर ली।
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए परिणामों को स्वीकार नहीं करने की बात कही थी और एक-एक वोट के लिए  हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी क्षणों में अमेरिकी जनता के समक्ष जोरदार बहस की थी।
Previous articleBREAKING: Donald Trump defies pollsters, becomes US President all by himself
Next articleCan you believe it? The Simpsons predicted Trump’s victory in 2000