महाराष्ट्र में लगातार हो रहें किसान आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। महाराष्ट्र में आंदोलित किसानों की मांगों को मानते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार(24 जून) को मुंबई में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि, सरकार ने ऐलान किया है कि 34 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि एक किसान का डेढ़ लाख रुपए माफ किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि 90 फीसदी किसानों का कर्ज पूरी तरह से माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए 89 लाख किसानों को फायदा होगा। सरकार ने कहा है कि जिन किसानों ने नियमित रूप से ऋण चुकाया है उन्हें भी 25 हजार रूपए की मदद की जाएगी।
Maharashtra Govt. decided loan waiver of Rs. 34,000 Crores. We are waiving loans upto Rs.1.5 lakhs completely: Maha CM Devendra Fadnavis pic.twitter.com/FXcrVgSNBg
— ANI (@ANI) June 24, 2017
उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का समर्थन करने के लिए सभी विधायकों और मंत्रियों ने अपनी 1-1 महीने की तन्ख्वाह ना लेने का फैसला किया है। फडणवीस ने कहा कि हम पर बोझ बढ़ेगा, हम जानते हैं इसलिए हम अपने खर्चे कम करेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक और पंजाब सरकार की ओर से ऋणमाफ करने बाद यह फैसला किया।