दिल्ली पुलिस के दो जवानों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक पुलिस सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर धूम्रपान कर रहा है।
बता दें कि, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद निषेध अधिनियम-2003 के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में किसी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है और कानून का उल्लंघन करने वालो पर 200 रूपये का जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन उसके बावजूद यह पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थान पर खड़े होकर बड़े आराम से धूम्रपान का लुप्त उठा रहें है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो साउथ दिल्ली के मोलरबंद इलाके का बताया जा रहा है, साथ ही बताया जा रहा है कि यह दोनों पुलिसकर्मी बदरपुर थाने में तैनात है।
लेकिन अब देखना यह होगा कि किसी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने वालों से जुर्माना वसूलने वाली दिल्ली पुलिस अपने इस जवानों पर क्या कार्रवाई करती है।
देखिए वीडियो