यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद 2019 में होने वाले चुनाव को जीतने के लिए पार्टी ने कई बदलाव किए हैं। वहीं कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर मजबूत बनाने और भाजपा से मुकाबला करने के लिए पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया टीम में बदलाव किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस ने दीपेंद्र हुड्डा की जगह यह जिम्मेदारी साउथ की एक्ट्रेस राम्या को सौंप दी है। बता दें कि, अब ट्विटर, फेसबुक, स्काईप, जैसे सोशल साइट प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की छवि चमकाने की जिम्मेदारी राम्या की होगी। भाजपा की तुलना में कांग्रेस का सोशल मीडिया कमजोर माना जा रहा है।
अगली स्लाइड में जानिए- किसके कहने पर राम्या को मिली यह जिम्मेदारी