कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में हुईं भर्ती

0

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार (30 जुलाई) को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं, जहां उनकी सेहत की नियमित जांच की जाएगी। बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष को इससे पहले फरवरी में भी पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

सोनिया गांधी
फाइल फोटो

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर डी एस राणा की की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शाम करीब सात बजे नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी की हालत स्थिर है।’’

बता दें कि, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया गांधी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की। वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में गांधी ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल हुए थे।

पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई बार अस्वस्थ हुईं हैं। उनके विदेश में उपचार कराने की खबरें भी आई थीं।

Previous articleMaharashtra Board SSC Results 2020: Maharashtra Board has DECLARED Class 10th Results 2020; check your marks here @ mahresult.nic.in 
Next articleरिया चक्रवर्ती का आरोप- सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मुझे फंसाने के लिए अपने ‘प्रभाव’ का इस्तेमाल किया