मुंबई के कांग्रेस विधायक जयकुमार गोरे और भाजपा सांसद रणजीत सिंह नाईक निंबालकर ने शुक्रवार को राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात की। इनकी इस मुलाकात के बाद यह चर्चा होने लगी है कि जयकुमार गोरे कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते है।

कांग्रेस विधायक जयकुमार गोरे के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा था कि ये बैठक उनके भाजपा में शामिल होने के संबंध में हैं, लेकिन ये बैठक उस उद्देश्य के लिए नहीं थी।
Mumbai: Congress MLA Jaykumar Gore & BJP MP Ranjitsinh Naik Nimbalkar met state Water Resources Minister Girish Mahajan y'day. Jay Kumar Gore's office says that speculations that his meeting was in connection with him joining BJP are false, the meeting was not for that purpose. pic.twitter.com/Kwox99ORo5
— ANI (@ANI) June 1, 2019
बता दें कि, अभी हाल ही में ख़बर आई थी कि महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक सत्यजीत देशमुख जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते है। लेकिन सत्यजीत देशमुख ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए कहा था कि मेरे बीजेपी में शामिल होने की खबर को बेवजह फैलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं अभी कांग्रेस में हूं और हमेशा ही कांग्रेस में रहूंगा।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस विधायक सत्यजीत देशमुख ने कहा था कि, मेरे बीजेपी में शामिल होने की खबर को बेवजह फैलाया जा रहा है। ये समाचार आधारहीन है। मैं इस बात से हैरान हूं कि इस तरह की न्यूज कैसे फैलाई जा रही है। मैं अभी कांग्रेस में हूं और हमेशा ही कांग्रेस में रहूंगा। किसी ने जानबूझकर मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए यह अफवाह फैलाई है।
गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने 303 सीटें मिली हैं, वहीं एनडीए को 353 सीटें मिली है। जबकी कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है।