इन दिनों मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर हैशटैग साड़ी ट्विटर छाया हुआ है। इसके जरिए यूजर्स के अलावा अलग-अलग क्षेत्र की सिलेब्रिटी महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। इस ट्रेंड के तहत महिलाएं साड़ी पहने हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ‘#SareeTwitter’ ट्रेंड के तहत बुधवार को साड़ी वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिस पर बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स उनकी शादी की सालगिरह समझकर उन्हें बधाई देने लगे।

हालांकि, बाद में प्रियंका ने लोगों का आभार प्रकट किया और स्पष्ट किया कि उनकी शादी की सालगिरह फरवरी महीने में होती है। दरअसल, प्रियंका ने #SareeTwitter ट्रेंड के तहत अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की जिसमें वह गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपनी साड़ी वाली तस्वीर शेयर करते हुए कहा, ‘‘मेरी शादी के दिन (22 साल के पहले) सुबह की पूजा।’’
Morning puja on the day of my wedding (22 years ago!) #SareeTwitter pic.twitter.com/EdwzGAP3Wt
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 17, 2019
इसके बाद कई यूजर्स उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई देने लगे। बाद में प्रियंका गांधी ने एक अन्य ट्वीट कर कहा, ‘‘सालगिरह की बधाई देने के लिए सभी का धन्यवाद। यह तस्वीर सिर्फ #SareeTwitter के लोगों के लिए थी। मेरी सालगिरह फरवरी में होती है।’’
Thanks for all the anniversary wishes…but it’s just a throwback photo for the #SareeTwitter guys, my anniv is in Feb!
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 17, 2019
बाद में उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए लिखा, ‘‘आप मुझे अब भी डिनर के लिए बाहर ले जा सकते हैं।’’
(@irobertvadra, you can still take me out for dinner!?)
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 17, 2019
बता दें कि ट्विटर पर दो दिन से ये ट्रेंड चल रहा है, अभी तक कई फिल्मी हस्तियां, नेता, न्यूज एंकर्स और पुलिस अधिकारियों ने साड़ी में अपनी तस्वीर को साझा किया। महिलाएं साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। फिल्म एक्ट्रेस से लेकर राज नेताओं तक ने इस हैशटैग के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। वहीं, पुरुषों की तरफ से भी ट्विटर पर #KurtaTwitter चलाया गया।
दरअसल, दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेंड की शुरुआत अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक लेख के बाद हुई। अखबार में छपे आर्टिकल में साड़ी की गरिमा और इतिहास के बारे में बताया है। आर्टिकल में कहा गया कि साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद से साड़ी को काफी प्रमोट किया जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव जीतने के बाद से बनारसी साड़ी बनाने वाले बुनकरों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस लेख से लोग काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि आर्टिकल बेहद खराब तरीके से लिखा गया है और उसमें गलत तर्क दिए गए हैं। इसी की वजह से ट्विटर पर #Sareetwitter का ट्रेंड शुरू हो गया। बता दें कि कभी देसी लुक के लिए पहनी जाने वाली साड़ी अब एक से बढ़कर एक ग्लैमरस और हॉट सीन्स के लिए इस्तेमाल हो रही हैं। हाल ही में फिल्म ‘भारत’ में दिशा पाटनी इस हॉट लुक में नजर आई थीं।
देखें, महिलाओं ने शेयर की तस्वीरें:
Because #SareeTwitter & I cannot miss tweeting with this hashtag 🙂 pic.twitter.com/VTC2ISlvoy
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) July 15, 2019
Here comes a trend I can completely relate to! #SareeTwitter pic.twitter.com/CrP95J5edv
— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) July 15, 2019
Saree dipicts our Indian tradition and culture. It is also supposed to be known as our sexiest costume. One looks dignified , elegant, beautiful , graceful and yet can seem very appealing in it #SareeTwitter pic.twitter.com/gVIuAZ6Uco
— Nagma (@nagma_morarji) July 15, 2019
Sometimes I also do #SareeTwitter pic.twitter.com/k8ZWCnNU2j
— barkha dutt (@BDUTT) July 16, 2019
So I hear we are celebrating #SareeTwitter today❤️ I’m always ready for some #sareeswag #sareelove , but how did it start today? pic.twitter.com/CqO52DQ5IO
— Maya Kadosh (@MayaKadosh) July 16, 2019
Can husbands get on the #SareeTwitter train ? pic.twitter.com/soNu5C1Lru
— Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) July 16, 2019
Now that @MaryKayCarlson has left Delhi, I am stepping up for my diplomatic sisters on #SareeTwitter. This saree was part of my Mum’s wedding trousseau. Yes, it’s older than me! ? pic.twitter.com/Zi71zMFIRS
— Harinder Sidhu (@AusHCIndia) July 16, 2019
I’m also #SareeTwitter ? pic.twitter.com/aDz7MNVnNF
— Nidhi Razdan (@Nidhi) July 16, 2019
Ok then. #SareeTwitter pic.twitter.com/16K1PcTGih
— Gul Panag (@GulPanag) July 16, 2019
It's so beautiful to see so many ladies and a few men participate in #SareeTwitter Here's one of my favourites #Paithani ? Kudos to all our weavers for keeping this priceless tradition alive ???? pic.twitter.com/zWHub1q7yR
— Renuka Shahane (@renukash) July 16, 2019
#SareeTwitter My friends’ brand Vana Saree.. They source their sarees straight from the weavers in Andhra Pradesh (and other states) and work closely with them. #handloom #conscioustextiles https://t.co/6dfShx57T2 pic.twitter.com/VA6q7fLypO
— Gargi Rawat (@GargiRawat) July 16, 2019
My mom’s saree #SareeTwitter pic.twitter.com/uFW1XCcmKg
— Faye DSouza (@fayedsouza) July 16, 2019
Couldn’t resist being a part of #SareeTwitter pic.twitter.com/MXjnWeQatH
— Rubika Liyaquat (@RubikaLiyaquat) July 16, 2019
Joining the bandwagon, delayed though.. #SareeTwitter Saree, the elegant national dress. pic.twitter.com/96xbPcvW2B
— D Roopa IPS (@D_Roopa_IPS) July 16, 2019
Not really a saree person but can you do without it in India ?
Though I haven’t worn one for a long long time now but here is #SareeTwitter from over the years . pic.twitter.com/j48edL4Xsi— Pankhuri Pathak پنکھڑی (@pankhuripathak) July 16, 2019