चंपावत के लोहाघाट में एक मैक्स जीप खाई में गिर गई जिसमें 16 लोगों के होने की बात कही जा रही है। इस गम्भीर हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकि के 11 में से 9 को घायल व 4 को गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना दोपहर तीन बजे की है। एक मैक्स वाहन लोहाघाट से मडलक की ओर जा रहा था। इस बीच रोल धौंन के पास मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन में 16 सवारी होना बताया गया है। मृतक गोविन्द (45 वर्ष) निवासी नेपाल, गोविन्द सामंत (60 वर्ष) निवासी रौला की शिनाख्त हो पायी है।
Champawat (Uttarakhand): Jeep carrying 16 people falls into a gorge in Madlak Village; 5 dead, 9 injured out of which 4 are critical. pic.twitter.com/yzlaNABngn
— ANI (@ANI) January 1, 2017
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, तीन मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में भर्ती कराया गया है।