उपचुनाव परिणाम LIVE: कैराना समेत 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी, जानिए हर अपडेट

0

उत्तर प्रदेश के कैराना समेत चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 28 मई को यूपी के कैराना, महाराष्ट्र के पालघर और भंडारा-गोंदिया और नागालैंड लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। बिहार, झारखंड, केरल, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की कुल मिलाकर 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के वोट डाले गए थे।

(PTI Photo)

चार लोकसभा की सीटों में सबसे अधिक चर्चा यूपी के कैराना को लेकर है। इस सीट पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। कैराना में सत्ताधारी बीजेपी को एकजुट विपक्ष ने चुनौती दी है। बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। उपचुनाव में हुकुम की बेटी मृगांका सिंह पार्टी की ओर से प्रत्याशी हैं। उनका सामना राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन से है, जिन्हें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा, तीनों का ही समर्थन मिला है।

2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में बीजेपी को हरा एक बड़ा संदेश देना चाहती हैं। इन नतीजों से तय हो जाएगा कि सियासी हवा किस दल की ओर बह रही है। इन सीटों पर 28 मई को वोट डाले गए थे।उधर, महाराष्ट्र में सभी चार बड़ी पार्टियां-कांग्रेस, बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी पूरा दम लगा रही हैं। यहां भंडारा-गोंदिया और पालघर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए नतीजे आने हैं।

जिन चार लोकसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है, उनमें यूपी का कैराना, महाराष्ट्र का भंडारा-गोंदिया, महाराष्ट्र का ही पालघर और नागालैंड का एकमात्र लोकसभा सीट है। वहीं, 10 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जिन 10 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें यूपी का नूरपुर, पश्चिम बंगाल का महेश्ताला, झारखंड का गोमिया और सिल्ली, बिहार का जोकिहाट, पंजाब का शाहकोट, उत्तराखंड का थराली, केरल का चेंगन्नुर, महाराष्ट्र का पलुस कादेगांव और मेघालय की अम्पाति सीट है।

देखिए लाइव अपडेट्स:-

  • उपचुनाव परिणाम LIVE: कर्नाटक की राजराजेश्वरी नगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्न 41162 वोट से जीत गए हैं।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: कर्नाटक की राजराजेश्वरी नगर सीट पर मुनिरत्न ने 41162 वोटों से दर्ज की जीत।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: बीजेपी को बड़ा झटका, नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने 6211 वोटों से दर्ज की जीत
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया बड़ा झटका, जोकीहाट विधानसभा सीट से RJD उम्मीदवार शाहनवाज आलम ने दर्ज की जीत
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर BJP प्रत्याशी गोवित राजेंद्र धेड्या 22000 वोटों से आगे हैं। यहां दूसरे नंबर पर शिवसेना है।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट पर 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 27049 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट पर 20वें राउंड की काउंटिंग के बाद समाजवादी पार्टी 10208 वोट से आगे
  • CM अरविंद केजरीवाल का ट्वीट- ‘आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लोगों में बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा है। अभी तक लोग पूछते थे- विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।’
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर 13वें राउंड के बाद BJP प्रत्याशी मृगांका सिंह से RLD की तबस्सुम हसन 41391 वोट से आगे चल रही हैं।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: मेघालय की अंपति विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मियानी डी शिरा ने दर्ज की जीत
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर RLD की तबस्सुम हसन 26925 वोट से आगे चल रही हैं। नौंवे राउंड के बाद BJP प्रत्याशी मृगांका सिंह काफी पीछे चल रही हैं।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर RLD के तबस्सुम हसन BJP की मृगांका सिंह से 19900 वोटों से आगे।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: आठवें राउंड के बाद पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी 18000 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: यूपी के नूरपुर विधानसभा सीट पर 14वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्‍मीदवार 5100 वोटों के साथ आगे
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस 44000 वोटों से आगे
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: गोरखपुर और फूलपुर के बाद CM योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर बड़ा झटका लगता दिख रहा है, कैराना से RLD 15000 और नूरपुर से SP उम्मीदवार 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट से बीजेपी के माधव लाल सिंह आगे
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस 32000 वोटों से आगे
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: महाराष्ट्र की भंडारा-गोंडिया लोकसभा सीट से एनसीपी 3100 वोटों से आगे है। यहां बीजेपी दूसरी नंबर पर है।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: यूपी के नूरपुर विधानसभा सीट पर आठ राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्‍मीदवार 7280 वोटों के साथ आगे
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: पश्चिम बंगाल की महेशतला विधानसभा सीट पर टीएमसी 20,000 वोटों से आगे।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर एनसीपी 3100 वोटों से आगे।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: कर्नाटक की आरआर विधानसभा सीट पर कांग्रेस 18,000 वोटों से आगे।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: गोरखपुर और फूलपुर के बाद CM योगी को कैराना में भी बड़ा झटका, तीसरे राउंड में आरएलडी को 55082 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी को 45368 वोट मिले हैं. यहां आरएलडी 9714 वोट से आगे है।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: यूपी के नूरपुर सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार 9000 वोटों से आगे
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: यूपी की कैराना लोकसभा सीट पर RLD के तबस्सुम हसन BJP की मृगांका सिंह से 3000 वोटों से आगे।
  • उपचुनाव रुझान: उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर बीजेपी 339 वोटों से आगे।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: रुझानों में महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर बीजेपी हुई आगे
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: रुझानों में महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर शिवसेना आगे।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: शुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी आगे
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: कांग्रेस के विश्वजीत पतंगराव कदम महाराष्ट्र की पलुस कादेगांव सीट से निर्विरोध चुने गए।
  • उपचुनाव परिणाम LIVE: रुझानों में कैराना लोकसभा सीट पर RLD उम्मीदवार तबस्सुम हसन आगे।
  • यूपी की कैराना समेत 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू

 

 

Previous articleरामदेव की पतंजलि ने गूगल प्लेस्टोर से हटाया अपना किम्भो मैसेजिंग ऐप
Next articleBJP received Rs. 464.94 crore donations from unknown sources: ADR