उत्तर प्रदेश: बदायूं में भगवा रंग से रंगी गई अंबेडकर की मूर्ति, विवाद के बाद बदला गया रंग

0

उत्तर प्रदेश के बदायूं में देश का संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग से पेंट कर दिया।

photo- Times of India

अंबेडकर की मूर्ति का रंग बदले जाने से स्थानीय लोगों में बेहद गुस्सा है। वहीं, दूसरी ओर मूर्ति का रंग भगवा किए जाने के बाद चौतरफा विरोध को देखते हुए अब उसे दोबारा नीला पेंट कर दिया गया है। बता दें कि, कुछ दिन पूर्व अंबेडकर की इस मूर्ति को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। मूर्ति तोड़े जाने के बाद प्रशासन ने इसे ठीक कराया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदायूं में बीएसपी नेता हिमेंद्र गौतम ने आंबेडकर की मूर्ति के रंग को फिर से नीले रंग में बदल दिया। बदायूं के कुवरगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले दुगरैया गांव में शनिवार सुबह अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान को पहुंचाया गया था।

इसके बाद सोमवार को इसका नई मूर्ति बनवाने के साथ उसका रंग भगवा कर दिया गया था। अंबेडकर की मूर्ति का रंग भगवा किए जाने के बाद चौतरफा विरोध को देखते हुए अब उसे दोबारा नीला पेंट कर दिया गया।

गौरतलब है कि, पिछले एक महीने में प्रदेश में करीब 10 से ज्यादा जगहों पर आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की घटना सामने आई है। बता दें कि, 14 अप्रैल को बाबा अंबेडकर की जयंती है और उससे पहले इस तरह की घटना से पुलिस भी काफी सतर्क हो गई है।

बता दें कि, यूपी सरकार इससे पहले भी कई सरकारी इमारतों को भगवा रंग से रंगवाने को लेकर घिर चुकी है। पिछले दिनों पुलिस थानों, सरकारी भवन और सरकारी बसों को भगवा रंग में रंगे जाने की खबरें सामने आईं थी।

Previous articleCWG 2018: हिना सिद्धू ने निशानेबाजी में ‘सोने’ पर लगाया निशाना, भारत को दिलाया 11वां गोल्ड मेडल
Next article‘ना बिहारियों को नीतीश कुमार और बीजेपी पर यक़ीन रहा और ना इनको बिहारियों पर’