महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 125 उम्मीदवारों की लिस्ट, 12 विधायकों का टिकट कटा

0

शिवसेना से सीटों के बंटवारे के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट, महाराष्ट्र भाजपा चीफ चंद्रकांत पाटिल कोथरुड व पंकजा मुंडे पर्ली विधानसभा सीट से से चुनाव लड़ेंगी। शिवाजी महाराज के परिवार से शिवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है, वह सतारा से लड़ेंगे। इसके अलावा सतारा विधानसभा से छत्रपति शिवाजी के वंशज शिवेंद्र सिंह भोंसले चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे। सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपनी सहयोगी शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी।’

बता दें कि, 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे। राज्य में प्रमुख गठबंधन सहयोगियों भाजपा और शिवसेना के रिश्ते पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं।

देखें पूरी लिस्ट

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सूबे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ 2014 के चुनावी हलफनामे में कथित तौर पर गलत जानकारी देने के लिए मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

फडणवीस पर आरोप है कि उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में अपने खिलाफ चल रहे 2 आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं दी थी। इस मामले में फडणवीस को ट्रायल कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिल चुकी थी लेकिन सीजेआई रंजन गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और अनिरूद्ध बोस की बेंच ने उन्हें मिली क्लीन चिट को रद्द कर दिया। फडणवीस ने अपने हलफनामे में उन मामलों का जिक्र किया था जिनमें निचली अदालत आरोप तय कर चुकी थी।

Previous articleRBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बोले- आलोचनाएं स्‍वीकार नहीं करने के कारण नीतियां बनाने में गलतियां करती है सरकार
Next articleVIDEO: ‘दबंग 3’ के प्रमोशन के लिए सलमान खान ने बदला अपने ट्विटर हैंडल का नाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे भाईजान