भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के वरिष्ठ नेता व पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद महेश गिरि ने देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 18 से 25 मार्च तक राष्ट्र रक्षा महायज्ञ कराने की घोषण की है। साथ ही उन्होंने देश भर में ‘घी रथ यात्रा’ निकालने की बात भी कही है।
बीजेपी सांसद महेश गिरि ने ट्वीट कर कहा कि, राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की आधिकारिक घोषणा करने में मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। यह अद्भुत सांस्कृतिक महोत्सव लाल किला मैदान पर 18 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की आधिकारिक घोषणा करने में मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। यह अद्भुत सांस्कृतिक महोत्सव लाल किला मैदान पर 18 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। #Mahayagya4Nation pic.twitter.com/AuB64Z07wT
— Maheish Girri (@MaheishGirri) January 22, 2018
महेश गिरी ने एक ट्वीट में लिखा कि, ‘पूरे देश में घी रथ यात्राएं निकाली जाएंगी जो हर घर से एक चम्म्च घी एकत्र करेंगी, ताकि यज्ञ में हर किसी की ओर से आहुति अर्पित की जा सके।’ साथ ही उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, इस यज्ञ में कई पूज्य सन्तवृन्द, आध्यात्मिक गुरु, राजनेता, नौकरशाह, फ़िल्म कलाकार और उद्योगपति शामिल होगें।
पूरे देश मे घी रथ यात्राएं निकाली जाएंगी जो हर घर से एक चम्मच घी एकत्र करेंगी ताकि यज्ञ ने हर किसी की ओर आहुति अर्पण की जा सके।
— Maheish Girri (@MaheishGirri) January 22, 2018
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, ‘8 दिनों तक हर शाम को देश भर के जाने माने कलाकार देश की सांस्कृतिक परम्परा को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे जिनके माध्यम से हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक नृत्य, लोककला और संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा।’
यज्ञ के दौरान 8 दिनों में देश की चिर समृद्धि की कामना करते हुए 8 संकल्प भी लिए जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि ये संकल्प माँ भारती से हमारे सम्बन्ध को और सुदृढ़ करेंगे।
— Maheish Girri (@MaheishGirri) January 22, 2018
साथ ही महेश गिरी ने बताया कि, यज्ञ के लिए दिल्ली के लाल किला मैदान में 108 यज्ञ कुंड बनाए जाएंगे। इनमें 1,111 ब्राह्मण मां पीतांबरा बगलामुखी को अर्घ्य अर्पण करेंगे। बीजेपी सांसद का ट्वीट आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
दिल्ली के लाल किला मैदान में बने 108 यज्ञ कुंडों से 1111 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा माँ पीताम्बरा बगलामुखी को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। @rashtrayagya
— Maheish Girri (@MaheishGirri) January 22, 2018
उनका ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे और पूछने लगे कि घी क्या पकोड़े तलने के लिए चाहिए? वहीं, एक यूजर्स ने लिखा कि, ‘घी रथ यात्रा में एकत्र हुए घी से पकोड़े बनाने सिखाए जाएंगे।’ वहीं एक यूजर ने लिखा कि, गिरी जी कृप्या कोई ढंग का काम भी कर लो… यज्ञ हम खुद कर लेंगे!
देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट्स :
किस लिए पकोड़े तलने को।
— Khlak Singh Thakur (@khlarkthakur) January 30, 2018
गिरी जी किर्पया कोई ढंग काम भी कर लो … यज्ञ हम खुद कर लेंगे!
— Vikky Bhamraℹ️ (@VikkyBhamra) January 30, 2018
Aur jo ghee nahi dega ,use gaddar ghoshit karenge?
— adil nomani (@adilnomani) January 30, 2018
Ye bakwas ideas kahan se laate ho tum log ,better higa uss ghee se kissi andere ghar ka diya jalawo. Morons
— Veer Pathak (@coolveer) January 30, 2018
लोगों को रोटी नहीं मिल रही और ये भाई साहब घी को आग मे डाल कर हवन करेंगे।भैया जी एक एक चम्मच पैट्रोल ही मांग लिये होते।हमारे मन की बात।
— Yashpal (@Yashpal65217246) January 30, 2018
https://twitter.com/desi_villain/status/958395527829250048?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Fnational%2Fbjp-mp-mahesh-giri-said-that-for-rashtra-raksha-yajna-people-donate-one-spoon-ghee-people-ask-to-fry-pakoda%2F564143%2F