मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक के बाद अब एक और पार्टी नेता ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर हमला बोला है। बता दें कि, विराट और अनुष्का ने अपना हनीमून फिनलैंड में मनाया था और शायद यह बात बीजेपी नेताओं को बुरी लग रहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर में बीजेपी नेता राकिफ वाणी ने दोनों के हनीमून के लिए विदेश जाने पर तंज भरे शब्दों में कहा है कि विराट और अनुष्का, जिन्हें उनके प्रशंसकों प्यार से ‘विरूश्का’ कहते हैं, हनीमून के लिए फिनलैंड जा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने आगे कहा कि भारत में कई अन्य खूबसूरत जगहे थीं, जिन्हें ये कपल अपने हनीमून के लिए चुन सकता था। क्योंकि हनीमून के लिए कश्मीर, ‘जिसे धरती का स्वर्ग कहते हैं’ सबसे खूबसूरत जगह है। इसलिए उन्हें अपना हनीमून तो यहां मनाना चाहिए था, अगर वो कश्मीर में हनीमून मनाते तो इससे यहां के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता।
बता दें कि, इससे पहले मध्य प्रदेश के गुना विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने इटली में शादी को लेकर विराट की देशभक्ति पर सवाल खड़े कर दिए थे। पन्ना लाल शाक्य ने कहा था कि ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भारत में शादी क्यों नहीं की? ऐसी क्या जरूरत थी कि दोनों ने इटली जाकर शादी की। पन्ना लाल ने आगे कहा कि, ‘उन्हें लाखों लोग चाहते हैं, वे दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, फिर उन्होंने भारत में शादी क्यों नहीं की?’
He is loved by millions, he represents India on the world stage, why did he not hold his wedding ceremony in India? This is not 'rashtra bhakti': Panna Lal, Madhya Pradesh BJP MLA pic.twitter.com/MsCD87U4qM
— ANI (@ANI) December 19, 2017
गौरतलब है कि, भारत के सबसे चर्चित प्रेमी जोड़े फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शादी को लेकर जारी अटकलों को खत्म करते हुए 11 दिसंबर को लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। दोनों ने इटली के टस्कने में अपने परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए।