बिहार: अवैध संबंधों की वजह से हुई BJP नेता कृष्णा शाही की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

0

बिहार के गोपालगंज जिले में बुधवार(19 जुलाई) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कृष्णा शाही की हत्या के पीछे अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार(20 जुलाई) को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दावा किया कि शाही की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई।पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक रवि रंजन ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अवैध संबंध के कारण ही कृष्णा शाही की हत्या की गई है। मृतक का अपने ही करीबी आदित्य राय की बहन के साथ अवैध संबंध था।

पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध की जानकारी आदित्य को 15 दिन पहले हुई थी, जिसके बाद कृष्णा की हत्या की साजिश आदित्य ने रची। उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात कृष्णा शाही आदित्य के घर गए थे, जहां उनके खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया गया। जिससे उनकी मौत हो गई। जिसके बाद उनके शव को पास के एक कुएं में डाल दिया गया।

पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि हथुआ थाना के चैनपुर गांव निवासी और भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी शाही मंगलवार रात मांझा गांव निवासी लालबाबू राय के श्राद्घकर्म में भाग लेने वहां गए हुए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे थे।

चैनपुर पंचायत की मुखिया शांता शाही के पति शाही के लापता होने की सूचना पुलिस को बुधवार सुबह दी गई। पुलिस ने जब खोजबीन प्रारंभ की तब उनका शव मांझा गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया था। पुलिस की छानबीन से पता चला कि श्राद्धकर्म में भाग लेने के बाद शाही आदित्य के घर गए थे, जहां उनकी हत्या कर दी गई।

Previous articleBJP नेता बोले- मीरा कुमार ने कांग्रेस की वंशवाद की संस्कृति का किया प्रतिनिधित्व
Next articleI shot the scene but it wasn’t nude, says Kannada actor Sanjjanaa