उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी और योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य एक का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है। वायरल वीडियो में संघमित्रा लोगों को संबोधित करते हुए कह रहीं है कि अगर आपको फ़र्जी वोट डालने का मौका मिले तो डाल सकते हो। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा हर जगह होता है कि फर्जी पर्ची पर वोट डाला जाता है।

संघमित्रा मौर्य सभा में मौजूद लोगों से कह रहीं है, ‘एक भी वोट बच ना पाएं और अगर कोई न तो यह हर जगह चलता है किसी दूसरे की जगह वोट डाल दिया जाता है। मौका मिले तो आप भी फायदा उठा लेना।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसा करना मत, जिसका वोट हो वो ही डाले। अगर वोटर ना मौजूद हो तो चोरी छुपके कोई दूसरा भी उसका वोट डाल सकता है।’
उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। बता दें कि इससे पहले संघमित्रा मौर्य ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए खुद को गुड़ी बताया था।
BJP's Badaun candidate Sanghmitra Maurya encourages her workers to cast votes on behalf of those whose names are there on the voters' list but are absent.
”Not a single vote should be left. It is OK to use fake voter slips…and vote on behalf of absentees.” pic.twitter.com/yiOgDWFjlV
— Imran Abbas ⤴️ (@imranabbas_TN) April 20, 2019
संघमित्रा मौर्य ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, “अपना आशीर्वाद मुझे दें। अगर आपके बीच में कोई दादागिरी करने आता है, गुंडागर्दी करने आता है तो उससे आप मत डरिएगा, क्योंकि उन गुंडों से भी बड़ी गुंडी संघमित्रा मौर्य बन जाएगी। अगर किसी ने आपके मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो संघमित्रा मौर्य उससे भी बड़ी गुंडी बन जाएगी।”
#WATCH Sanghamitra Maurya,BJP(UP Min SP Maurya's daughter):Apna aashirwaad mujhe dain,agar aapke beech koi gundagardi karane aata hai toh un gundon se bhi badi gundi Sanghamitra ban jaayegi agar kisi ne yahan par aapke samman,swabhimaan ke saath khilwad karne ki koshish ki (27.3) pic.twitter.com/2U7P0mvCHT
— ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2019