आजकल टिक टॉक मोबाइल ऐप पर वीडियो बनाने का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन, टिक टॉक पर किसी भी तरह का वीडियो बनाकर डालना किसी खतरे से कम नहीं है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को टिक टॉक पर हवाई फायरिंग की वीडियो बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। युवक टिक टॉक वीडियो में देशी पिस्तौल से हवा में गोलियां चलाता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार की सुबह हुई, जब 32 वर्षीय फैजान अपने दोस्तों के साथ पुरानी दिल्ली के चांदनी महल क्षेत्र में अपना जन्मदिन मना रहा था।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, “फैजान टिक टॉक का आदी है। वह अपने दोस्तों के साथ अपना 32वां जन्मदिन मना रहा था और इसे यादगार बनाना चाहता था। इसलिए उसने एक देशी पिस्तौल से हवा में गोलियां चलाई। उसे रिकार्ड किया और बाद में उस वीडियो को टिकटॉक पर डाला।”
उन्होंने कहा, “यह वीडियो फेसबुक और वाट्सएप पर भी वायरल हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा एलर्ट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इसके लोकेशन का पता लगाया और पुलिस ने फैजान को चांदनी महल स्थित घर से गिरफ्तार किया।”
उन्होंने कहा, “फैजान के पिता पुरानी दिल्ली में एक लोकप्रिय कैटरर हैं। वह अपने पिता के व्यापार में हाथ बंटाता है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन और हथियार को जब्त कर लिया गया है।”
#दिल्ली: तमंचे पे डिस्को कर Tik-Tok वीडियो बनाने वाले बर्थडे बॉय हुआ गिरफ्तार, पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक का नाम फैजान है जो चांदनी महल इलाके में रहता है, आरोपी ने हाथ मे पिस्टल चलाते हुए टिकटोक पर वीडियो की थी अपलोड@DelhiPolice #jantantratv pic.twitter.com/zZWmJEbH23
— Jantantra Tv (@JantantraTv) August 13, 2019
इससे पहले पिछले महीने दिल्ली पुलिस की दो महिला कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दोनों महिला कॉन्स्टेबल डांस का टिक-टॉक पर वीडियो बना रही थीं। वीडियो बनाते हुए दोनों महिला कॉन्स्टेबल पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी।
गुजरात पुलिस के बाद @DelhiPolice पर भी चढ़ा Tiktok का ख़ुमार। दिल्ली पुलिस की 2 महिला कांस्टेबल वर्दी में Tiktok के Video में दिख रही है। @CPDelhi @LtGovDelhi pic.twitter.com/aHYSKSWIqg
— Sonu Kumar?? (@Sonu_indiatv) July 30, 2019
इसी तरह गुजरात के मेहसाणा जिले की एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने टिक टॉक पर पुलिस थाने के अंदर एक फिल्मी गाने पर वीडियो बनाया। जिसके बाद महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया गया। इससे पहले गुजरात में पुलिस अफसरों द्वारा बनाया गया एक टिक टॉक वीडियो काफी वायरल हुआ था और चर्चा में था।
Gujarat: मेहसाणा की महिला पुलिस कर्मी का #TikTok विडीओ वायरल होने के बाद @SPMehsana ने अर्पिता चौधरी को सस्पेंड किया। मेहसाणा डिप्टी एसपी @ManjitaVanzara ने की खबर की पुष्टि। @dgpgujarat @PradipsinhGuj @bhuppi_news24 pic.twitter.com/J7WuUIRYfS
— News24 India (@news24tvchannel) July 24, 2019