बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज यानी सोमवार (5 नवंबर) को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके करीबी और फैन्स विराट कोहली को बधाईयां देने में लगे हुए हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के बर्थडे पर शानदार ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर अपनी और विराट की दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, “इनके जन्म के लिए भगवान का शुक्रिया”। बता दें कि शादी के बाद अनुष्का शर्मा पहली बार विराट का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
अनुष्का के पोस्ट करते ही उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है। फैंस इन्हें खूब लाइक कर रहे हैं, इस तस्वीर पर इन दोनों सितारों के फैंस लगातार अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया हुआ है और एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। दोनों के माथे पर चंदन का टीका लगा नजर आ रहा है।
Thank God for his birth ??❤✨ pic.twitter.com/SzeodVBzum
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) November 5, 2018
बता दें कि वाइफ अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर विराट कोहली ने भी शानदार ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘हैपी बर्थडे माय लव। सबसे पॉजिटिव और ईमानदार इंसान, जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू अनुष्का।’ इस मेसेज के साथ उन्होंने अनुष्का के साथ एक फोटो भी शेयर की, इस तस्वीर में विराट अनुष्का को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
Happy B'day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️ pic.twitter.com/WTepj5e4pe
— Virat Kohli (@imVkohli) May 1, 2018
बता दें कि, भारत के सबसे चर्चित प्रेमी जोड़े फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शादी को लेकर जारी अटकलों को खत्म करते हुए पिछले साल 11 दिसंबर को लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया था। दोनों ने इटली के टस्कने में अपने परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे।
भारत लोटने के बाद दोनों ने 2 रिसेप्शन्स का आयोजन किया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। पहला रिसेप्शन्स उन्होंने दिल्ली में रखा था, जिसमें पीएम मोदी भा शामिल हुआ थे। वहीं, दूसरा रिसेप्शन्स उन्होंने मुंबई में रखा था, जहां फिल्मी सितारों ने शिरकत की थी।