सोमवार रात करीब एक बजे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष नदीम अंसारी को गोली मार दी गई, जो उनके दाएं कंधे को छूते हुए निकल गई। इसके बाद उन पर चाकू से हमला किया गया।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदीम को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। घायल AMU उपाध्यक्ष ने दोनों हमलावरों की पहचान एएमयू के पूर्व छात्रों सलमान और अरमान निवासी ककराला (बदायूं) के रूप में की है।
नदीम देर रात करीब एक बजे अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वे दोदपुर सिविल लाइंस इलाके में गोल्डन रेस्टोरेंट वाली गली होते हुए घर जा रहे थे। गली में घुसते ही शौकत मंजिल के पास दो लड़कों ने रोक लिया। गालियां देते हुए एएमयू उपाध्यक्ष पर फायर झोंक दिया।
नदीम ने हमलावरों से तमंचा छीनने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया. इससे बाएं हाथ में चाकू लग गया. बताया जा रहा है कि बीते दिनों एएमयू उपाध्यक्ष का हार्स राइडिंग क्लब में सलमान और अरमान से विवाद हुआ था।