भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बुधवार(15 अगस्त) को उस समय शर्मसार होना पड़ा था जब पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के समय उनसे भारत का राष्ट्रीय झंडा गिर गया था। इस घटना के बाद के लोग बीजेपी और अमित शाह पर जमकर निशाना साध रहें है।
बीजेपी मुख्यालय में झंडा गिर जाने पर कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दर्शाता है कि ‘भारत माता’ दुखी हैं और कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। केजरीवाल की प्रतिक्रिया उस वीडिया पर आयी है जिसमें झंडोत्तोलन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रस्सी खींचने पर तिरंगा गिरता हुआ नजर आ रहा है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘प्रकृति का खेल भी अजब है। कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया। इस तिरंगे के ज़रिए भारत माता कुछ कह रही है-कि वो दुखी है।’’
प्रकृति का खेल भी अजब है। कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं।
बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया। इस तिरंगे के ज़रिए भारत माता कुछ कह रही है – कि वो दुःखी है। https://t.co/BNNuyBGTKN
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 15, 2018
वहीं कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे? 50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।’
जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?
50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता।
दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं। pic.twitter.com/FmiEI5B7D7
— Congress (@INCIndia) August 15, 2018