केजरीवाल और अमरिंदर में छिड़ी जंग, कैप्टेन ने दी चुनौती, कहा- पंजाब से लड़ के दिखाए केजरीवाल

0

पंजाब के विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे है। प्रतिद्वंदी पार्टियों में सत्ता को लेकर जंग तेज़ होती जा रही है। ताज़ा मामला आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह के ट्विट्टर पर हुई गर्मागर्म बहस का है।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने अरविन्द केजरीवाल को चुनौती दी है कि वे पंजाब से चुनाव लड़कर दिखाए।केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए सिंह ने पूछा कि क्या वे पंजाब चुनाव लड़ने आ रहे है।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में पूछा था कि क्या वे पंजाब के वर्तमान उपमख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, उनके बहनोई विक्रम मजीठिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है या फिर अपने लिए कोई “सुरक्षित” सीट चुनेंगे?

अमरिंदर सिंह ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में बादल अध्याय समाप्त हो चुका है और उन्हें पंजाब आकर चुनाव लड़ना चाहिए ताकि वे उनके खिलाफ चुनाव लड़ सके।

“बादल अध्याय ख़त्म हो चुका है। आप बताए आप कहाँ से चुनाव लड़ेंगे और मैं वही आपके खिलाफ लड़ूंगा”

अमरिंदर ने इससे पहले आम आदमी पार्टी पर शिरोमणि अकाली दल के साथ “मिले” होने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ पूर्व पत्रकार और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह एक कमजोर प्रतिद्वंदी है।

अक्टूबर में दोनों एक दूसरे के खिलाफ ट्वीटर पर तब भिड़ गए थे जब केजरीवाल ने अमरिंदर पर अभियान नशे के कारोबार का पैसा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

Previous articleमुंबई सेंट्रल कुर्ला-अंबरनाथ रेलवे रूट पर लोकल ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतरीं
Next articleVK Sasikala elected AIADMK general secretary, succeeds Jayalalithaa