बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने निधन पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक इमोशनल नोट लिखा है। उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि, अभिनेता ऋषि कपूर गुरुवार का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस ली थी।
आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘खूबसूरत इंसान के बारे में मैं क्या कह सकती हूं, जो मेरी जिंदगी में इतना ज्यादा प्यार और अच्छाई लेकर आए। आज सभी लोग ऋषि कपूर के लीजेंड होने की बात कर रहे हैं।’ उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैंने पिछले दो सालों से उन्हें एक दोस्त की तरह जाना है। वह चाइनीज फूड लवर, सिनेमा लवर, एक फाइटर, एक लीडर, शानदार स्टोरीटेलर, ट्विटर के दीवाने और शानदार पिता थे। इन पिछले दो वर्षों में मुझे जो प्यार मिला है, मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगी। मैं ब्रह्मांड का शुक्रिया अदा करती हूं कि मुझे आपको जानने का मौका मिला। आज शायद मैं यह कह सकती हूं कि वह मेरे परिवार का एक हिस्सा थें क्योंकि उन्होंने ऐसा ही महसूस करवाया। लव यू ऋषि अंकल। हम आपको हमेशा याद रखेंगे। इन सब चीजों के लिए शुक्रिया।’
अपने इस इमोशनल पोस्ट के अलावा आलिया भट्ट् ने 2 और फोटो शेयर की है। एक तस्वीर में आलिया ने कैप्शन में लिखा ब्यूटीफुल ब्वॉयज, जिसमें ऋषि और रणबीर कपूर साथ नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर पर नीतू कपूर ने हार्ट स्माइली कमेंट बॉक्स में डाला। वहीं, आलिया द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर में ऋषि और नीतू कपूर साथ नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था, उन्होंने मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस ली। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में गुरुवार को ही कर दिया गया। अंतिम संस्कार में राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन समेत करीब 24 लोग शामिल हुए थे।