बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और इस बार वजह है अभिनेत्र कृति सेनन की बहन नुपूर का दुपट्टा।
दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार के पहले म्यूजिक वीडियो की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में अक्षय कुमार पंजाबी सिंगर एमी विर्क, अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स अक्षय कुमार को जमकर ट्रोल कर रहें हैं।
तस्वीरों में अक्षय कुमार अपनी को-स्टार नुपूर सेनन के साथ बैठे हुए हैं। इस मौके पर जहां अक्षय पैंट और शर्ट पहने दिखाई दिए तो वहीं नुपूर नीले रंग के सलवार कमीज में नजर आईं। तस्वीर में अक्षय नुपूर के साथ उनके दुपट्टा पर बैठे नजर आ रहे हैं, ताकि उनके कपड़े गंदे न हों। उनका इस तरह बैठना सोशल मीडिया यूज़र्स को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Akshay Kumar shoots for his first music video #Filhaal with Nupur Sanon and Ammy Virk… Directed by Arvinder Khaira… Sung by B Praak. pic.twitter.com/cqD9EzhSWa
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 22, 2019
एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार खुद को बहुत इम्पॉर्टेंट मानते हैं इसलिए वह एक लड़की के दुपट्टा पर बैठे हैं। क्या एक लड़की को सम्मान देने का यही तरीका है? उन्हें शर्म आनी चाहिए।’ एक अन्य यूज़र ने लिखा, ‘केवल अक्षय कुमार नुपूर सेनन के दुपट्टे पर बैठे हैं दूसरे लोग जमीन पर बैठे हुए हैं। ये कैसे देशभक्त हैं जो देश की मिट्टी पर नहीं बैठ सकते हैं। सब पैसे का खेल है लोगों को मूर्ख बनाओ और पैसे कमाओ।’
एक यूजर ने लिखा, ‘पैंट गंदा ना हो इसलिए दूसरे के कपड़े गंदे करो।’ कुछ लोग यह भी कहते हुए नजर आए कि उस लड़की ने इस बात पर क्यों नहीं एतराज जताया। वहीं कुछ लोग उनकी कनाडा की नागरिकता को लेकर ट्रोल करने लगे।
देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट
Akshay kumar considers himself so important that he is sitting on #Dupatta of a girl. This is the way to respect a girl? He should be ashamed. pic.twitter.com/MVvg9c0WXz
— KRKBOXOFFICE (@KRKBoxOffice) September 22, 2019
Pant ganda na ho isliye dusre ke kapde gande karo
Wah #Akshay paji wah.— Raman (@Hraman_yd) September 22, 2019
Canadian akshay..india kab chod de kuch pata nahi
— Farzaan (@Farzaan41836272) September 22, 2019
Only @akshaykumar is sitting on a dupatta of #NupurSanon rest guys are sitting on the floor, how a deshbhakt can't even sit on their #deshkimitti
सब पैसे का खेल है लोगों को मूर्ख बनाओ और पैसे कमाओ— Ashwini Kumar (@techguruashwin) September 22, 2019
@akshaykumar considers himself so important that he is sitting on #Dupatta of a girl. This is the way to respect a girl? He should be ashamed.
Canadian sanskriti pic.twitter.com/hnDtcjjRsL— Majeed khan (@iamkhan313) September 22, 2019
Uske dupatte Ko chatai Bana diya Akshay sir ne ? pic.twitter.com/HRZFOBtPBo
— Anil Dixit (@anildixit269) September 22, 2019