दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ पिछले दिनों से मोर्चा खोल रखे आम आदमी पार्टी(AAP) के बागी नेता कपिल मिश्रा अब दिल्ली सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गए है। इस बीच बुधवार(16 अगस्त) को सीएम केजरीवाल पर हमला बोलने के लिए कपिल मिश्रा ने अब मुंबई रेड एफ एम रेडियो की लोकप्रिय आवाज आरजे मलिष्का का सहारा लिया है।
जी हां, केजरीवाल के जन्मदिन के मौके पर मलिष्का के तर्ज पर कपिल मिश्रा ने भी एक वीडियो शूट कर दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खासबात यह है कि इस गानों को खुद कपिल मिश्रा ने ही आवाज दिया है।
इस गाने मलिष्का के तर्ज पर कपिल मिश्रा के साथ कई अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। गाने का बोल है ‘एके तेरी कुर्सी गोल’, 2.36 मिनट का यह गाना कुछ इस प्रकार से है–
विधान सभा से रहता तू गोल-गोल, मुंह में जमी है क्या फेवीकॉल, घोटालों पे मुंह अपना खोल-खोल, AK तुझे खुद पर भरोसा नहीं क्या? पढ़ते थे हम है सूरज गोल, टीचर ने बोला धरती गोल, तुमने दिखाया करके चंदा गोल, स्कैम सुनते ही तेरा साडू गोल, सारी दिल्ली जानती है सतेंद्र चोर, बेनामी खाके मांगे मोर, क्या है तेरी मजबूरी कुछ तो बोल, दुनिया के मुद्दों पर बड़े बोल, अपने घोटालों पर कुछ तो बोल, दिल्ली करेगी तेरी कुर्सी गोल…
(देखिए वीडियो)
आपको बता दें कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर करप्शन के आरोप लगाए हैं। कपिल के मुताबिक दिल्ली सरकार में मंत्री सतेंद्र जैन ने सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके सामने दो करोड़ रुपये घूस के तौर पर दिए थे। कपिल मिश्रा इन आरोपों के लेकर अनशन भी कर चुके है। मंत्री पद से हटाए जाने के बाद कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं।