ट्विटर पर पाकिस्तानी महिला से भिड़े ऋषि कपूर, बोले- ‘बड़ों से बात करने की तमीज नहीं है आपको’

0

पाकिस्तान की जेल में बंद किए गए नेवी के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने सोमवार (10 अप्रैल) को फांसी की सजा सुनाई है। पाकिस्तान में उस पर भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ में काम करने का आरोप लगाया है। इसके बाद ऋषि कपूर ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्विटर पर दुख जताया।

file photo

उन्होंने कहा, ‘भारत को दुख है कि अभिनेताओं, फिल्मों और खेल आदि के माध्यम से दोनों देशों के बीच शांति का प्रयास एक बार फिर विफल रहा। पाकिस्तान सिर्फ घृणा चाहता है।’ उन्होंने आगे ट्वीट में कहा, ‘अगर पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच तनाव पंसद है तो ऐसा ही सही क्योंकि ताली हमेशा दोनों हाथों से ही बजती है।

इतना ही नहीं अभिनेता ऋषि कपूर के इस ट्वीट को पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही उनकी पाकिस्तान की एक महिला से जंग छिड़ गई, जिसका ऋषि कपूर कोे सामना भी करना पड़ा।

photo- NDTV

ऋषि कपूर पाकिस्तानी की एक महिला से ट्वीट पर भीड़ गए इतना ही नहीं पाक की इस महिला के बुरे दुर्व्यवहार से नाराज ऋषि ने उन्हें करारा जवाब देने के साथ ही नसीहत तक दे डाली।

PHOTO- NDTV

उन्होंने एक महिला को उसके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि लगता है आपके माता-पिता ने आपको अपने से बड़े लोगों से बात करने की तमीज नहीं सिखाई है। उन्होंने महिला को कहा कि उसे बड़ों से बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए।

आपको बता दें कि, बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर हमेशा कुछ न कुछ ट्वीट्स करते ही रहे है जिसके लेकर वो हमेशा सुर्खियों में रहते है।

Previous articleपुणे: भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले RTI कार्यकर्ता की क्रूर हत्या, कांग्रेस के पूर्व पार्षद सहित 11 गिरफ्तार
Next articleUP: Woman gang raped in her house at gun point