रविवार को आम आदमी पार्टी ने दलित नेता बंत सिंह झब्बर को संजय सिंह की अगुवाई में पार्टी का सदस्य बनाया था। इसी मौके पर दो अन्य लोगों हरविंदर सिंह व नवदीप सिंह को भी पार्टी ने सदस्यता दिलाई थी।
इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने बंत सिंह को अपंग बनाया व उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। पार्टी ने इस बात की जानकारी होते ही दोनों सदस्यों को तुरन्त निष्कासित कर दिया। इस पर संजय सिंह ने टिवीट करते हुए जानकारी दी कि हमने इन दोनों को पार्टी से निकाल दिया है।
जैसे ही मुझे जानकारी हुई तुरंत कल शाम को ही अपराधियों को पार्टी से निकाल दिया। pic.twitter.com/lWTR6W9ZxV
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 26, 2016
रविवार को मानसा के गोशाला भवन में आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने बंत सिंह की पार्टी में ज्वॉइनिंग कराई थी। व्हीलचेयर पर आए बंत सिंह मंच पर नहीं चढ़ सके, इसलिए संजय ने स्टेज से उतरकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दी थी।
इसी मौके पर स्टेज पर हरबिंदर सिंह और नवदीप सिंह को भी पार्टी की मेंबरशिप दी गई थी। आरोप है कि ये दोनों वही लोग हैं, जिन्होंने वर्ष 2000 में बंत सिंह की बेटी के साथ दरिंदगी की थी। बंत सिंह ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया तो इन दोनों ने उसके हाथ और एक पैर काट दिए थे व इस तरह की अन्य प्रयास भी किए जिससे की बंत सिंह केस वापस ले लें। बंत सिंह ने लड़ाई जारी रखी और दोनों को सजा दिलाई।
अपनी साल साल की सजा पूरी करने के बाद ये दोनों व्यक्ति अब आम आदमी पार्टी से जुड़ गए थे। वो भी उसी मौके पर जब बंत सिंह भी आम आदमी पार्टी में शमिल हुए।
कल शाम मामले की जानकारी होते ही हरविंदर सिंह और नवदीप को .@SanjayAzadSln जी ने उसी समय पार्टी से बाहर निकाला। pic.twitter.com/EfxbpLrvSH
— Sanjay Singh Office (@AzadOffice) December 26, 2016
इस पर पार्टी को जैसे ही इस बात का पता चला तब तुरन्त ही इन दोनों आरोपियों की सदस्यता रद्द कर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।