CM योगी को ‘अजय सिंह बिष्ट’ कहने पर BJP समर्थक का कांग्रेस की प्रेस कॉन्फेंस में हंगामा, सोशल मीडिया पर पवन खेड़ा की संयम की हुई जमकर तारीफ

0

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फेंस में बुधवार को हंगामा हो गया। प्रेस कॉन्फेंस के बीच में ही अचानक एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक शख्‍स उठकर सामने आ गया और वह हाथ में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने लगा। इससे कुछ मिनटों के लिए प्रेस वार्ता को रोकना पड़ा। हालांकि वहां मौजूद गार्ड ने तुरंत उसे वहां से बाहर कर दिया। प्रेस कॉन्फेंस में हंगामा होने के बावजूद संयम दिखाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय में रोजाना की मीडिया ब्रीफिंग में बुधवार को महाराष्ट्र के एक युवक ने अचानक ही ‘भारत माता की जय’ का नारा लगा दिया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा जब मीडिया को संबोधित कर रहे थे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘अजय सिंह बिष्ट’ कहते हुए उन पर निशाना साध रहे थे, तभी एक युवक अपनी सीट से उठा और नारे लगाना शुरू कर दिया।

शख्स के हाथ में तिरंगा झंडा भी था। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम नचिकेता है। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से है। उसने कांग्रेस नेता द्वारा सीएम योगी को अजय सिंह बिष्ट कहे जाने पर आपत्ति जताई। साथ ही बाद में, अमेठी में कथित तौर पर कोई विकास कार्य नहीं करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया।

दैनिक जागरण के मुताबिक, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे भाजपा का कार्यकर्ता बताया। बताया जा रहा है वह तीन बार चुनाव भी लड़ चुका है। इस शख्‍स की आपत्‍ति थी कि यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के नाम को अजय सिंह बिष्‍ट कहना भारतीय संस्‍कृति का अपमान है।

हालांकि, हंगामे के दौरान उसे फौरन ही कांग्रेस कार्यकताओं और सुरक्षा गार्ड ने वहां से हटा दिया। उसने बाद में मीडियाकर्मियों के समक्ष दावा किया कि उसने रक्षा और सामरिक अध्ययन में स्नातोकोत्तर (एमए) किया है और भाजपा का एक ‘निष्क्रिय’ सदस्य है।

सोशल मीडिया पर पवन खेड़ा की संयम की हुई जमकर तारीफ

Previous articleलोकसभा चुनाव: BJP उम्मीदवार के लिए वोट मांग ट्रोल हुए अभिनेता अनिल कपूर, देखिए वीडियो
Next articleसांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: प्रसव पीड़ा झेल रही थी हिंदू महिला को मुस्लिम ऑटो रिक्शा वाले ने कर्फ्यू तोड़कर पहुंचाया अस्पताल, बच्चे का नाम रखा ‘शांति’