आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता संजय सिंह ने बढती ठंड में गरीबों को रजाइयाँ बाटी |
रजाई वितरण के समय संजय सिंह ने लोगों को सम्बोधित भी किया और कहा की “हम सभी लोगों को मानवीयता की भावना रखनी चाहिए और मनुष्य होने के नाते हमारा ये कर्तव्य है की जरूरतमंद लोगों की मदद करें|”
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई समाजसेवियों ने भी हाथ बढाया और वह मंच पर भी दिख रहे थे,इसमें आम जनता ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया|
इस कार्यक्रम का आयोजन संजय सिंह की संस्था “आज़ाद समाज सेवा समिती” द्वारा किया गया जाता है|
स्थानीय निवासियों द्वारा यह पता चला है की संजय सिंह और उनके साथियों द्वारा प्रति वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है |