हिमाचल प्रदेश: 81 साल की बुजुर्ग महिला को ‘डायन’ बताकर मुंह पर पोती कालिख, पहनाई जूतों की माला, 21 गिरफ्तार

0

हिमाचल प्रदेश में जादू-टोना करने के संदेह में एक गांव में 81 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। लोगों ने उसके चेहरे को काला कर और जूतों की माला पहनाकर घुमाया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिमाचल प्रदेश
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है यह घटना बुधवार की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हस्तक्षेप किया और पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से मामले में एफआईआर दर्ज करने और जांच का निर्देश दिया।

पुलिस ने बताया कि सरकाघाट उपमंडल के गहड़ पंचायत के समहाल गांव में महिला के साथ मारपीट की गई। मंडी के पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमने इस संबंध में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।’’ (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleNDA से शिवसेना के अलग होने पर जानिए क्या बोले बिहार के सीएम नीतीश कुमार?, देखें वीडियो
Next articleमुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत लीलावती अस्पताल में भर्ती