दिल्ली: बुराड़ी में एक ही घर से 11 शव मिलने से इलाके में सनसनी, सभी के मुंह और आंखों पर बांध रखी है पट्टी

0

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर इलाके में एक ही घर में एक साथ 11 शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ही घर में 11 शव मिले हैं। इनमें सात महिला और चार पुरुष शामिल हैं। एक साथ इतने शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वालों में किसी के हाथ बंधे मिले, किसी के पैर बंधे मिले तो किसी के मुंह पर पट्टी बंधी मिली है।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में सात महिलाओं सहित एक ही परिवार के 11 सदस्य मृत पाए गये। पुलिस ने बताया कि दस लोग फंदे से लटके मिले। उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुयी थी जबकि 75 वर्षीय एक महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। दो मृतक नाबालिग हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस के मुताबिक , एक पड़ोसी ने सबसे पहले उन्हें सूचना दी कि छह से सात लोगों ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन जब घटनास्थल पर पहुंचा तो पता चला कि एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार प्लाईवुड का व्यापार करता था और वे करीब 20 सालों से इलाके में रहते थे। पुलिस ने बताया कि वे सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने घटना में गड़बड़ी की संभावना से इंकार नहीं किया।

Previous articleपासपोर्ट विवाद: एक बार फिर ट्रोल हुईं सुषमा स्वराज, ट्विटर पर कराए गए पोल में 42 फीसदी लोगों ने विदेश मंत्री के खिलाफ किए गए अपमानजनक ट्वीट का किया समर्थन
Next articleAlleged assassination plot against PM Modi: Pune Police visits Delhi Press Club to gather information on media conference