वीरभद्र सिंह के घर पर CBI का छापा, दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का केस

0

आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के घर पर सीबीआई ने शनिवार को सुबह-सुबह शिमला में छापा मारा है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के 18 लोगों की टीम ने उनके घर में छानबीन की। हिमाचल और दिल्ली में कुल 11 जगह छापे मारे और वीरभद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत बेहिसाब संपत्ति का केस दर्ज किया गया है।

जबकि इसे लेकर राज्य कैबिनेट ने सीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर उनका बचाव किया था। कैबिनेट मंत्रियों ने शुक्रवार को ही कहा था कि केंद्र सरकार हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करना चाहती है।

इसके साथ-साथ वीरभद्र पर आयकर धोखाधड़ी के भी आरोप हैं। इसे लेकर आयकर विभाग उनके 2009 से 2012 तक संशोधित रिटर्न की जांच कर रहा है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में सेब के बगीचों से मोटी कमाई की है।

मामला यह है कि वीरभद्र यूपीए-2 में इस्पात मंत्री थे और इसी दौरान उन पर लगभग छह करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप लगे थे। मामले में सीबीआई ने जून में ही वीरभद्र और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ  केस दर्ज किया था। जिसे लेकर अब जांच के लिए छापा मारा गया है।

Previous articleभाजपा सांसद आरके सिंह पार्टी नेतृत्व पर जम कर बरसे
Next articleParty selling tickets to criminals: BJP MP RK Singh